Lado Protsahan Yojana 2025 : सम्पूर्ण जानकारी, पात्रता, प्रक्रिया लाभ और कैसे आवेदन करे

Animated Floating WhatsApp Share Button

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के पालन-पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत राजस्थान के सभी पात्र परिवारों को बालिका के जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण चरणों पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वित्तीय सहायता की राशि अब ₹1,50,000 तक बढ़ा दी गई है, जिसे 7 किश्तों में माता-पिता या अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। यह योजना बाल विवाह की रोकथाम, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा समाज में बालिका के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Lado Protsahan Yojana 2025  योजना के उद्देश्य

  1. राजस्थान में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना।
  2. बालिकाओं के पालन-पोषण, शिक्षण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिंग भेद को रोकना।
  3. बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना।
  4. संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करके मातृ मृत्यु दर में कमी लाना।
  5. बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एवं घटते शिशु लिंगानुपात को सुधारना।
  6. बालिकाओं का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना और उनका विद्यालय में ठहराव बनाए रखना।
  7. बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना।
  8. बाल विवाह की समस्या को रोकना।

Lado Protsahan Yojana 2025 Eligibility  Beneficiary पात्रता

लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ केवल उन्हीं बालिकाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं:

  • इस योजना के लिए प्रसूता राजस्थान के मूल निवासी होनी चाहिए।
  • राजकीय चिकित्सा संस्थान/ जननी सुरक्षा योजना JSY के लिए अधिस्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में जन्म लेने वाली बालिका पात्र है।

Lado Protsahan Yojana 2025 Beneficiary लाभार्थी कौन होंगे

  • बालिकाएँ जिनका पालन-पोषण एवं शिक्षा राजस्थान में सुनिश्चित किया जाएगा।
  • बालिकाएँ जिनका स्वास्थ्य व टीकाकरण पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग की प्रणाली में दर्ज होगा।
  • राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश लेने वाली बालिकाएँ।
  • पहले मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभार्थी बालिकाएँ भी इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगी।
  • कुल ₹1,50,000 की आर्थिक सहायता 7 किश्तों में सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • आर्थिक सहायता का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
  • बालिका के स्नातक कक्षा में प्रवेश करने पर अंतिम किश्त सीधे बालिका के बैंक खाते में जमा की जाएगी

Lado Protsahan Yojana 2025 Installment किश्तों का वितरण

किश्त संख्या विवरण देय राशि 
1 बालिका के जन्म पर 2,500
2 1 वर्ष पूर्ण और पूर्ण टीकाकरण पर 2,500
3 प्रथम कक्षा में प्रवेश पर 4,000
4 कक्षा 6 में प्रवेश पर 5,000
5 कक्षा 10 में प्रवेश पर 11,000
6 कक्षा 12 में प्रवेश पर 25,000
7 स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण 1,00,000
  कुल ₹1,50,000 

How To Apply Lado Protsahan Yojana 2025 आवेदन कैसे करें?

  1. गर्भवती महिला के एएनसी जाँच के दौरान आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे राजस्थान निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण) स्वास्थ्य विभाग द्वारा संधारण किए जाएंगे।
  2. बालिका के जन्म के समय यूनिक आईडी / पीसीटीएस आईडी नंबर जारी किया जाएगा, जिससे भविष्य में सभी किश्तों का लाभ आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।
  3. प्रथम दो किश्तें (प्रसव व टीकाकरण पर) लाभार्थी को सीधे डीबीटी के माध्यम से मिलेंगी। इसके लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा।
  4. तीसरी से सातवीं किश्त हेतु संबंधित विद्यालय में प्रवेश होने पर संबंधित स्कूल द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर विवरण अपलोड किया जाएगा। बालिका के माता-पिता/अभिभावकों को कोई अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  5. अंतिम किश्त स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण एवं 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभ सीधे बालिका के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

Lado Protsahan Yojana 2025 Links

Lado Protsahan Yojana 2025 Notice

Download from here

Official Website

wcd.rajasthan.gov.in

Check All Latest Jobs

skresulte

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment