RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन 6500 पदों पर जारी कर दिया है राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ Senior Teacher के 10 विषयो के कुल 6500 पदो हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये है इसमें योग्य उम्मीदवार SSO पोर्टल के माध्यम से दिनांक 19 अगस्त 2025 से अन्तिम दिनांक 17 सितम्बर 2025 रात्रि तक आवेन स्वीकार किये जाएगे। अभ्यार्थी का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पदो की संख्या श्रेणी अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र 5804 और अनुसूचिता क्षेत्र के 696 पद रखे गए है
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अध्यापक पदो के लिए दिनांक 17 जुलाई 2025 को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें माध्यमिक विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, पंजाबी, सिंधी एवं गुजराती विषयों के श्रेणी अनुसार कुल 6500 पद रखे गए हैं RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 तक आवेदन शुल्क जमा करा सकते है
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 सामान्य विवरण
Recruitment Organization |
Rajasthan Public Service Commission |
Post Name |
Senior Teacher |
Post |
6500 |
Job Location |
Rajasthan |
Salary |
Pay Matrix Level-11 (Grade Pay Rs 4200) |
Last Date Form |
17 September 2025 |
Official Website |
|
Advt No. |
07/Exam/Sr. Teach. (Sec. Edu.)/ RPSC/ EP-1/ 2025-26 |
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Qualification शैक्षणिक योग्यताएं
शैक्षणिक अर्हता पथ को अपेक्षित शैक्षणिक अर्हता के अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो चुका या सम्मिलित हो रहा है] वाला व्यक्ति भी आवेदन करने के लिए पात्र होगा, किन्तु उसे आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा से पूर्व शैक्षणिक अर्हता अर्जित करने का सबूत देना होगा।
हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी एवं गुजराती विषय के लिये
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें संबंधित विषय वैकल्पिक विषय के रूप में हो,
- राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
विज्ञान विषय
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें वैकल्पिक विषयों के रूप में निम्नलिखित में से कम से कम दो विषय शामिल हों: भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और जैव रसायन विज्ञान और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा
सामाजिक विज्ञान विषय
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें वैकल्पिक विषयों के रूप में निम्नलिखित में से कम से कम दो विषय शामिल हों, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र, और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Age Limit
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी उन्हे नियमों में विहित प्रावधानानुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट देय नहीं होगी। पद क्रम संख्या 09 के पद वर्ष 2018 में एवं पद क्रम संख्या 10 के पद वर्ष 2013 में आयोग द्वारा विज्ञापित किये गये थे। तत्पश्चात् उक्त पदों हेतु कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया। अतः जो अभ्यर्थी दिनांक 01.01.2026 को अधिकायु के होते है, उन्हे नियमों में विहित प्रावधानानुसार अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी।
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Subjest Wise पदों का विवरण
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 में सभी 10 विषयों के लिए पदों की संख्या इस प्रकार रखी गई है
विषय |
गैर अनुसूचित क्षेत्र हेतु पद |
अनुसूचित क्षेत्र हेतु पद |
कुल पद |
1. हिन्दी |
1005 |
47 |
1052 |
2. अंग्रेजी |
1150 |
155 |
1305 |
3. संस्कृत |
842 |
98 |
940 |
4. गणित |
1184 |
201 |
1385 |
5. विज्ञान |
1160 |
195 |
1355 |
6. सामाजिक विज्ञान |
401 |
0 |
401 |
7. उर्दू |
48 |
0 |
48 |
8. पंजाबी |
11 |
0 |
11 |
9. सिंधी |
02 |
0 |
02 |
10. गुजराती |
01 |
0 |
01 |
योग |
5804 |
696 |
6500 |
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Application Fees
सामान्य वर्ग आवेदक हेतु : 600 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग आवेदक हेतु : 400 रुपये
अनुसूचित जाति आवेदक हेतु : 400 रुपये
अनुसूचित जनजाति आवेदक हेतु : 400 रुपये
दिव्यांगजन आवेदन हेतु : 400 रुपये
अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
पर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2025 Selection Process
आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
- अंतिम मेरिट सूची
RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus And Exam Pattern परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम
Paper first
- प्रश्न पत्र अधिकतम 200 अंकों का होगा।
- प्रश्न पत्र की अवधि 2.00 घंटे होगी।
- प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय 100 प्रश्न होंगे।
- प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:-
(i) राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान।
(ii) राजस्थान के समसामयिक मामले
(iii) विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान।
(iv) शैक्षिक मनोविज्ञान। उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
Paper Second
- प्रश्नपत्र अधिकतम 300 अंकों का होगा।
- प्रश्नपत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
- प्रश्नपत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काटे जाएँगे।
स्पष्टीकरण: गलत उत्तर का अर्थ होगा एक गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर।
पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे
(i) प्रासंगिक विषय-वस्तु के बारे में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर का ज्ञान। (ii) प्रासंगिक विषय-वस्तु के बारे में स्नातक स्तर का ज्ञान।
(iii) प्रासंगिक विषय की शिक्षण विधियाँ।
RPSC 2nd Grade Teacher How To Apply आवेदन कि प्रक्रिया
उक्त पद हेतु ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व सर्वप्रथम अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने के सम्बन्ध में दिये गये दिशा-निर्देशों (Instructions for Applicants), विस्तृत विज्ञापन एवं संबंधित सेवा नियम का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेवें।
उम्मीदवार जिस श्रेणी के तहत पात्र है उस श्रेणी में ही आवेदन प्रस्तुत करें। उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए Online Application Form के माध्यम से आवेदन प्राप्त किया जाएगे । आनॅलाईन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन अध्ययन कर लेवे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए इसका लिंक नीचे दिया गया है आवेदक अपनी SSO ID से आवेदन करें। अन्य दूसरी SSO ID से भरा गया आवेदन मान्य नही होगा।
प्रथम बार One Time Registration (OTR) करने हेतु अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकेण्डरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड के विवरण का इन्द्राज एवं डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने अनिवार्य होंगे।
स्टेप 01 अभ्यार्थी दो तरह से लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकता है
http://sso.rajasthan.gov.in Login करके
स्टेप 02 SSO लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal का चयन करना होगा।
स्टेप 03 जिस पद पर आवेन करना चाहते है उस Apply Click करे
स्टेप 04 फॉर्म में मांगी गई सूचना सही से भरे और Next पर Click करे
स्टेप 05 आवेदक की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
स्टेप 06 आवेदक का फॉर्म preview को चेक करे और Submit button पर क्लिक करे ।
स्टेप 07 OTP डालकर फॉर्म को Final Submit करे
आवेदक फॉर्म को हार्ड कॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेवे
RPSC 2nd Grade Teacher Short Links
Online form link |
|
Offical Notification |
|
Offical website |