
IBPS RRB PO Notification भर्ती 2025 का इंतज़ार खत्म हो गया है और 13217 रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना 31 अगस्त 2025 को जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक चलेगी। हर साल की तरह इस बार भी बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) देशभर के सहभागी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), ऑफिसर स्केल-II और III, तथा ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। अधिसूचना के अनुसार, कुल 13217 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी जिसमें कार्यालय सहायक (क्लर्क) और अधिकारी स्केल-I, II एवं III शामिल हैं। उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ www.ibps.in पर देख सकते हैं, जिसमें पात्रता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन लिंक, रिक्तियों का विवरण, चयन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
IBPS RRB PO & Clerk Vacancy 2025 Post Details पदों का विवरण
इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में कुल 13217 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। पदों का विवरण निम्नलिखित है:
| पद | पदों की संख्या |
|---|---|
| क्लर्क | 7,972 |
| पीओ | 3,907 |
| ऑफिसर स्केल-2 (GBO) | 854 |
| ऑफिसर स्केल-2 (IT) | 87 |
| ऑफिसर स्केल-2 (CA) | 69 |
| ऑफिसर स्केल-2 (Law) | 48 |
| ट्रेजरी ऑफिसर | 16 |
| ऑफिसर स्केल-2 (Marketing) | 15 |
| एग्रीकल्चर | 50 |
| ऑफिसर स्केल-3 | 199 |
| कुल | 13,217 |
IBPS RRB Recruitment 2025 Application Fee (आवेदन शुल्क)
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
|
श्रेणी (Category) |
आवेदन शुल्क (Application Fee) |
|
सामान्य (General) / ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS) |
₹850 /- |
|
एससी (SC) / एसटी (ST) / पीडब्ल्यूडी (PWD) |
₹175 /- |
- आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI आदि) से ही किया जाएगा।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मीदवार को ई-रसीद (E-Receipt) और एप्लीकेशन प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।
- एक बार जमा किया गया शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा।
IBPS RRB 2025 Important Dates महत्वपूर्ण तिथियां
| Activity (गतिविधि) | Dates (तिथि) |
|---|---|
| IBPS RRB Notification 2025 जारी | 31 अगस्त 2025 |
| Online Application Starts | 1 सितम्बर 2025 |
| Last Date to Apply Online | 21 सितम्बर 2025 |
| Last Date to Pay Application Fee | 21 सितम्बर 2025 |
| Edit/Correction Window | पंजीकरण समाप्त होने के बाद |
| Pre-Exam Training | नवम्बर 2025 |
| IBPS RRB Clerk Prelims Exam | 6, 7, 13 और 14 दिसम्बर 2025 |
| IBPS RRB Clerk Mains Exam | 1 फरवरी 2026 |
| IBPS RRB PO Prelims Exam | 22 और 23 नवम्बर 2025 |
| IBPS RRB PO Mains Exam | 28 दिसम्बर 2025 |
| IBPS RRB Officer Scale-II & III Exam | 28 दिसम्बर 2025 |
IBPS RRB Education Qualification 2025 विभिन्न पदों के लिए पात्रता
| पद | पात्रता |
|---|---|
| ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) | यूजी जरूरी है। स्थानीय भाषा का ज्ञान व कंप्यूटर नॉलेज जरूरी। |
| ऑफिसर स्केल-1 (पीओ) | यूजी (कृषि, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ व इको को प्राथमिकता)। लोकल भाषा व आईटी का ज्ञान। |
| ऑफिसर स्केल-2 (जीबीओ) | 50% अंकों से यूजी और दो साल का मैनेजर का अनुभव। |
| स्पेशलिस्ट (आईटी/सीए/लॉ/मार्केटिंग/कृषि) | यूजी व पीजी, व एक से दो साल का कार्यानुभव। |
| सीनियर मैनेजर | 50% अंकों के साथ यूजी और बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर में 5 साल का अनुभव। |
IBPS RRB Selection Process 2025
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- Clerk (Office Assistant) → Prelims + Mains
- PO (Officer Scale-I) → Prelims + Mains + Interview
- Officer Scale-II & III → Single Exam + Interview
IBPS RRB Exam Pattern & Syllabus 2025
- Prelims Exam (Clerk & PO): Reasoning + Quantitative Aptitude
- Mains Exam: Reasoning, Quantitative Aptitude, General Awareness, English/Hindi Language, Computer Knowledge
- Officer Scale-II & III: Professional Knowledge + Reasoning + Quantitative Aptitude + General Awareness + Computer
IBPS RRB Recruitment 2025 Age Limit (आयु सीमा)
आईबीपीएस ने आरआरबी भर्ती 2025 के लिए पदवार अलग-अलग आयु सीमा तय की है। आयु की गणना 1 सितम्बर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार आयु में छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।
|
पद का नाम |
न्यूनतम आयु |
अधिकतम आयु |
|
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) |
18 वर्ष |
28 वर्ष |
|
ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) |
18 वर्ष |
30 वर्ष |
|
ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर) |
21 वर्ष |
32 वर्ष |
|
ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) |
21 वर्ष |
40 वर्ष |
IBPS RRB Apply Online 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- CRP RRBs PO/Clerk Apply Online Link पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार Application Fee (₹850 / ₹175) का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
IBPS RRB Recruitment 2025 Important Links
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | ibps.in |
IBPS RRB 2025: FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. IBPS RRB 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?
उत्तर: IBPS RRB 2025 का नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2025 को जारी किया गया है।
प्रश्न 2. IBPS RRB 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 21 सितम्बर 2025 तक चलेगी।
प्रश्न 3. IBPS RRB 2025 में कितनी कुल वैकेंसी निकली हैं?
उत्तर: कुल 13217 पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्रश्न 4. IBPS RRB 2025 में किन पदों पर भर्ती होगी?
उत्तर: ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-I (PO), ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर) और ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) पर भर्ती होगी।
प्रश्न 5. IBPS RRB 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹850 और SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए ₹175 आवेदन शुल्क रखा गया है।
प्रश्न 6. IBPS RRB 2025 की परीक्षाएं कब होंगी?
उत्तर:
- PO Prelims → 22 व 23 नवम्बर 2025
- Clerk Prelims → 6, 7, 13 और 14 दिसम्बर 2025
- PO Mains → 28 दिसम्बर 2025
- Clerk Mains → 1 फरवरी 2026
प्रश्न 7. IBPS RRB 2025 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर:
- Clerk (Office Assistant) → Prelims + Mains
- PO (Officer Scale-I) → Prelims + Mains + Interview
- Officer Scale-II & III → Single Exam + Interview
प्रश्न 8. IBPS RRB 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
- Clerk → 18 से 28 वर्ष
- PO → 18 से 30 वर्ष
- Officer Scale-II → 21 से 32 वर्ष
- Officer Scale-III → 21 से 40 वर्ष
प्रश्न 9. IBPS RRB 2025 का आवेदन कहाँ करें?
उत्तर: उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।