
Rajasthan Jail Prahari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। यह रिजल्ट 29 अगस्त 2025 को अपलोड होना था, लेकिन अत्यधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट नहीं खुल पाई। अब बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट 30 अगस्त 2025 को किसी भी समय जारी हो सकता है।
यहां क्लिक कर देखें राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025
रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड कट-ऑफ लिस्ट और चयनित उम्मीदवारों की PDF भी जारी करेगा।
RSSB जेल प्रहरी सीधी भर्ती-2024 (968 पद): फाइनल आंसर-की जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी सीधी भर्ती-2024 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रश्न-पत्र कोड के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Prahari 2024Final Answer Key Shift 1 ,2nd
जेल प्रहरी परीक्षा कब हुई थी?
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जेल विभागों में 968 पदों को भरना है।
कैसे देखें Rajasthan Jail Prahari Result 2025?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “Jail Prahari Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
कट-ऑफ लिस्ट और चयन प्रक्रिया
रिजल्ट के साथ ही RSSB कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। यह कट-ऑफ कैटेगरीवार अलग-अलग होगी। जिन उम्मीदवारों के अंक कट-ऑफ से अधिक होंगे, उन्हें अगले चरण की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा (Written Test)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
महत्वपूर्ण लिंक
| Result Pdf | डाउनलोड लिंक |
Rajasthan Jail Prahari Result 2025: अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) परीक्षा रिजल्ट और मेरिट लिस्ट के साथ-साथ आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। हालांकि, तब तक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां संभावित कट-ऑफ मार्क्स (Expected Cut Off) श्रेणीवार साझा किए जा रहे हैं। यह अनुमानित आंकड़े अभ्यर्थियों से प्राप्त फीडबैक और पिछले वर्षों के आधार पर तैयार किए गए हैं।
| वर्ग | अपेक्षित कट-ऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 250 – 270 |
| ओबीसी (OBC) | 240 – 260 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 230 – 250 |
| एससी (SC) | 200 – 220 |
| एसटी (ST) | 190 – 210 |